October 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

ग्राम पंचायत थत्युड के सभी स्वयं सहायता समुह की महिलाओ द्वारा विकास खण्ड मुख्यालय मे आईवर मैक्टिन दवा की पैंकिगं का कार्य शुरु।

1 min read

सुनील सजवाण

धनोल्टी/नई टिहरी : कोविड -19 महामारी पर नियन्त्रण व समाप्त करने हेतु 10 साल से 15 साल तक व 15 साल से उपर वालो को आईवर मैक्टिन दवा गांव गांव तक पंहुचाने हेतु जौनपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत थत्युड के 5 स्वयं सहायता समुह की 16 महिलाओ ने ब्लाक सभागार मे कोविड नियमो के साथ दवा पैकिगं के कार्यो की शुरुआत की इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल ने बताया की 10 वर्ष से 15 वर्ष की आयु वाले बच्चो को 1 गोली प्रत्येक दिन 3 दिन तक खानी है व 15 वर्ष से उपर सभी को 2 गोली प्रत्येक दिन 3 दिन तक खानी है व 10 साल से छोटे बच्चो को डाक्टर की सलाह पर ए दवा निर्भर है साथ ही गर्ववती व स्तनपान कराने वाली महिलाओ को ए दवा नही दी जाएगी।


जिस हेतु प्रत्येक व्यक्ति के आधार पर दवा को पैंकिगं थत्युड के 5 महिला समुह की 16 महिलाओ द्वारा किया जा रहा है ताकी पैकिगं दवा देने मे आसानी बने रहे।


इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी जौनपुर राकेश मोहन नयाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आर एम निराला ब्लाक मिशन मैनेजर दीपक बहुगुणा, मुकेश विष्ट, सौरव रावत, सुनिता सजवाण, मीना महर, मेनका सजवाण, विमला देवी, चन्द्रकला, चिन्ता देवी, सलोचना देवी, सुचिता देवी, रेखा देवी, विनिता रावत आदी लोग मौजुद थे।

You may have missed