April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

उत्तरकाशी में हुआ महिला सम्मेलन, विधानसभा चुनाव 2022की बनी रणनीति।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा में भाजपा महिला सम्मेलन में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बतादें देश की कुल आबादी का आधा हिस्सा महिलाओं का है लेकिन आजादी के बाद महिलाओं को सम्मान यदि किसी सरकार ने दिया तो वह है भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं ने भी अब मन बना लिया है पुनः भाजपा सरकार को गद्दी पर बैठना है। __कृष्णा राणा (अध्यक्ष महिला मोर्चा)

भाजपा जिला महिला मोर्चा का सम्मेलन आज महर्षि वेडिंग प्वाइंट जोशियाडा उत्तरकाशी में संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष तीलू रोतेली सम्मान से सम्मानित तथा उत्तराखंड आंदोलनकारी सुषमा रावत का हुआ भव्य स्वागत।जनपद के विभिन्न हिस्सों से पहुंची अनेक नेत्री। जिला अध्यक्षा ने जताया आभार और कहा केंद्र तथा राज्य की लोकप्रिय सरकारों ने ऐतिहासिक जन कल्याण तथा राष्ट्र के गौरव बढ़ाने वाले कार्य किए है लोगों में भाजपा नेतृत्व को लेकर अपार स्नेह है, महिलाओं को जो सम्मान भाजपा ने दिलाया है वह किसी अन्य सरकारों ने नही दिया है ,सौभाग्य योजना से महिलाओं की रसोई में पूर्णता आई है।हर घर शौचालय निर्माण से भी मां बहनों की दिक्कत दूर हुई है। आज घर की बहु बेटी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए है,कोई भी बुरी नजर उठाने की हिम्मत नही कर सकता है। पंचायतों में ५०प्रतिशत महिला आरक्षण नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सुनहरा अवसर है।जिस कारण अनेक महिला नेत्री आज राष्ट्रीय राजनीति में भागीदारी निभा रही हैं। जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने महिला मोर्चा की सभी सम्मानित कार्यकत्रियों की तुलना वीर शिवाजी की माता जोधाबाई से की कि देश तथा संगठन के सम्मान के लिए उन्होंने अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों की जान की परवाह किए बगैर काम किया है। उन्होंने कहा उत्तरकाशी की तीनों विधान सभाओं में हम चुनाव जीत रहे है, गंगोत्री विधान सभा में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। आने वाली सरकार पुनः भाजपा की ही है। संगठन गंगोत्री के मिथक से भली भांति परिचित है। गंगोत्री नये चहेरे की मांग कर रही है जिस पर हमारे अनेक योग्य दावेदार चुनाव मैदान में है,और जैसे ही टिकट का बंटवारा होगा तब सभी भाजपा तथा कमल निशान के लिए एकजुटता से काम करेंगे। सुषमा रावत ने कहा अब एक माह अपने घर के काम छोड़ पार्टी संगठन सेवा का समर्पित करे। चुनाव में लोगों तक पहुंचे और अपनी उपलब्धियों को बताए। जन जन भाजपा को चाह रही है। हम बहुत बड़ी विजय की ओर बढ़ रहे है। २०२२के विधान सभा चुनाव में महिलाओं की बड़ी भागीदारी होने वाली है।

इस अवसर पर सुधा गुप्ता, सुलोचना गौड़, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, डॉ स्वराज विद्वान, शांति रावत, ललिता सेमवाल, उषा भट्ट, अमिता परमार, वीणा नौटियाल, चंद्रा नेगी, सरिता पड़ियार, सुमनी राणा, सरीता राणा, किरण पंवार, पवना सेमवाल, बर्फी भक्ति, संतोषी ठाकुर,सहित अनेक भाजपा नेत्री उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *