July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

विजय पब्लिक स्कूल के दिव्यांग छात्र /छात्राओं की कौन लेगा सुध..?, सीएम धामी को आर्थिक मदद के लिये लिखा पत्र।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव में विजय पब्लि स्कूल तुनाल्का इन दिनों आर्थिक संकट से जुझ रहा है लेकिन कोई समस्या को सुनने वाला नही है।
नौगांव का विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का दिव्यागं छात्र छात्राओं का पठन पाठन लंबे समय से कर रहा है और विधालय को आर्थिक मदद सरकारों के द्वारा मिलती थी लेकिन अब यह आर्थिक मदद भी नहीं मिल रही है?
विजय पब्लिक स्कूल तुनाल्का छात्रावास अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने अपने पत्र में लिखा है कि वह शासन-प्रशासन से गुहार लगा चुकी है लेकिन कहीं से मदद की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.?
विजय लक्ष्मी के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया गया है कि उनके विधालय में दिव्यागं बच्चों का भरणपोषण दुकानों से लिए उधार चल रहा था, अब वह भी बंद है। अब ऐसे में बडा़ सवाल है कि क्या दिव्यागं छात्रों के सामने भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गये हैं अब यह दिव्यागं छात्र जांये तो जांये कहां..?

You may have missed