July 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

बड़कोट और जानकी चट्टी में वाहन पार्किंग की सौगात – विधायक केदार

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट और जानकी चट्टी में वाहन पार्किंग की स्वीकृति की अटकलें अब निविदा में परिवर्तित हो गयी हैं और अब जल्द यहां पार्किंग का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
बड़कोट में 4करोड़ 40लाख और जानकी चट्टी में 4करोड़ 10लाख की लागत से पार्किग बनेगी जिसकी निविदाएं भी लग चुकी हैं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग के बड़कोट और जानकी चट्टी में पार्किगं की लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसकी समस्या अब हल चुकी है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि अब बड़कोट और जानकी चट्टी में पार्किगं सुविधा से निजात मिल जायेगी।

You may have missed