October 11, 2026

News India Group

Daily News Of India

उत्तरकाशी राजकीय महाविधालय ने मनाया राज्य सड़क सुरक्षा माह, न्यायपालिका और पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : रामचद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में “राज्य सड़क सुरक्षा माह” एवं उत्तराखंड स्थापना साप्ताहिक समारोह के एक कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक पुलिस एवं न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र परमार द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं संगोष्ठी के विषय की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर उदबोधन के साथ हुआ।  संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र नाथ ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। जिसके अंतर्गत उन्होंने नागरिकों की सुविधा हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा निर्मित किये गए “उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप्प के उपयोग के तरीकों और लाभों का विवरण दिया साथ ही साथ उन्होंने दुर्घटना में आम नागरिकों द्वारा पीड़ित व्यक्ति की सहायता हेतु ट्रैफिक पुलिस के नेक व्यक्ति योजना के उत्तरदायित्व एवं लाभों को भी अपने उद्बोधन के द्वारा समझाया।

कार्यक्रम के अगले वक्ता के रूप में न्यायपालिका क्षेत्र से पैरा लीगल वालंटियर कंसवाल ने सड़क सुरक्षा से जुड़े तमाम न्यायिक आयामों की विस्तार से चर्चा की और साथ ही साथ छात्र छात्राओं को इससे संबंधित प्रपत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं मादक पदार्थों निषेध हेतु एक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी लेo आकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में एन सी सी एन एस एस रोवर रेंजर सहित विभिन्न संकायों के छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।

You may have missed