August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मानव कल्याण का उत्थान हमारा लक्ष्य – शिवप्रसाद शास्त्री

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रखडं नौगांव के दारसौं में श्रीमद भागवत कथा एवं श्रीमद भागवत महापुराण का आज पंचम दिवस था ।भागवत कथा एवं श्रीमद देवी भागवत कथा का श्रवण करने आये श्रद्वालुओं को व्यास पीठ से शास्री शिवप्रसाद नौटियाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य मानव जाती का कल्याण करना है। वह जब श्रीमद देवी भागवत कथा का प्रसगं सुना रहे थे तो उन्होने मानव जाती के जन कल्याण पर जोर दिया।

कथा में बताया गया कि मानव को अपनी संस्कृति और धरोहर से लगाव होना चाहिए, नौटियाल ने यह भी बताया कि मानव को अंहिसा परमों धर्म सहित आपस में भाई चारे से रहना चाहिए। बतादें शिवप्रसाद नौटियाल पुरोला संस्कृत कमलनयन विधालय के प्रधानाचार्या हैं और छात्रों को निशुल्क कर्मकाडं और वेदों की शिक्षा दे रहे हैं। यह विधालय 10वीं तक है और संकृत का अध्ययन करातें हैं। दारसौं में उनियाल परिवार भागवत कथा का सात दिवसीय अनुष्ठान कर रहे हैं जिसमें देवी भागवत कथा शिवप्रसाद नौटियाल सुना रहे हैं और श्रीमद भागवत कथा आनदं मोहन डोभाल। कथा में मानव जाती के कल्याण और समाज को सकारत्मक दिशा में चलने का सदेश व्यास पीठ से श्री नौटियाल ने दिया। नौटियाल ने बताया कि यह उत्तराखंड की देवभूमी है और यहां सत्कर्मों का महत्व है।

More Stories

You may have missed