September 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पोषण दिवस पर आंगनवाडी कार्यकत्री को महिला मोर्चा ने सम्मानित किया व बच्चों को दिया अल्पाहार।

मसूरी : पोषण दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर के नेतृत्त्व में लंढौर कैंट के प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण दिवस मनाया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया व बच्चों को अल्पाहार दिया गया।


पोषण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में आंगनवाड़ी में पोषण दिवस मनाया गया। इस मौके पर छावनी परिषद की पूर्व सभासद कमल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है तथा कई योजनाएं चला रही है ताकि बच्चे स्वस्थ्य रहे। जब बच्चे स्वस्थ्य रहेगें तो वह पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों में बढचढ़ कर प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों स्वाति सारियल और लक्ष्मी अग्रवाल को गुलाब की कली देकर सम्मानित किया व कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए व सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस मौके पर आंगनवाड़ी में पढ़ रहे बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्हें फल व् बिस्क्टि का अल्पाहार दिया गया। इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता रेखा सरियल, सुमित्रा राणा, बबीता, सीमा बीना, आफरीन आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता सक्सेना ने वार्ड नं. छह लक्ष्मण पुरी में आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को सम्मानित किया व बच्चों को अल्पाहार दिया।

इस मौके पर पूनम धीमान, रीता खुल्लर, बबीता सक्सेना, शकुंतला, मधु गोस्वामी, कोमल धीमान सोनम, पूनम धीमान आदि मौकजूद रहे।

You may have missed