April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

भाजपा महजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित कर समर्थन मांगा।

मसूरी : भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा मसूरी मंडल के प्रभारी व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई व कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा पडियार ने शहर के विशिष्ट नागरिकों सहित पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनको सम्मानित किया व भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण में भाजपा ने इतिहासकार गोपाल भारद्वाज, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन मोहन शर्मा, व हाल में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले माधव भारद्वाज के पिता राम कुमार भारद्वाज से मिले व उन्हें शॉल भेट कर सम्मानित किया व उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी युगपुरूष है, व देशवासी भाग्यशाली हैं जिन्हें ऐसा प्रधानमंत्री बना जिसे आने वाली पीढ़ी याद करेगी। भारत अगर आज विश्वगुरू नहीं बना लेकिन उनके पदचिन्हों पर चल कर ही यह हासिल किया जायेगा। यह भारत का स्वर्णकाल है व मोदी के नेतृत्व में देश विकास की पथ पर अग्रसर हो गया है व पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही विरोधी सामने उनका विरोध करते हैं लेकिन अंदर से वह भी मानते है कि भारत को विश्व मानचित्र पर सम्मान दिलाने वाले मोदी ही है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला कर शहर के विशिष्ट नागरिकों, भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित कर रही है व उनसे भाजपा के पक्ष में समर्थन मांग रही है यहं कार्यक्रम 30जून तक चलता रहेगा। इस मौके पर मसूरी मंडल प्रभारी रतन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, संयोजक पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, प्रमिला नेगी, राजश्री रावत, यमुना लेखवार, नमिता कुमाई, आदि मौजूद रहे।