August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

थल के पास खाई में गिरा ट्रक, SDRF ने किया शव बरामद।

1 min read

पिथौरागढ़ : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 24 मार्च 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक (UK05 CA 0398) बागेश्वर से पिथौरागढ़ आते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को इम्प्रूवाइज स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम :- गोपाल राम पुत्र रेनू राम, उम्र- 43 वर्ष, निवासी- ग्राम लेलू जनपद पिथौरागढ़।

रेस्क्यू टीम का विवरण :- उप निरीक्षक राम सिंह बोरा, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी दीपक कापड़ी, खेमराज, संतोष सिंह, चालक जितेन्द्र बिष्ट।

More Stories

You may have missed