August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

गंगा नदी में डूबा युवक, SDRF ने चलाया सर्चिंग अभियान।

1 min read

ऋषिकेश/देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 25 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्तगल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल गोवा बीच व आस पास सर्चिंग अभियान चलाया गया । सभी संभावित स्थानों में लगातार सर्चिंग की गयी व परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया। अंधेरा बढ़ने के कारण सर्चिंग अभियान को आज रोका गया है व कल पुनः गंगा नदी में सर्चिंग कि जाएगी।

गौरतलब है कि उक्त युवक व उसके दोस्त, हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे ।इनमें से एक युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा जिस कारण उक्त युवक उसे बचाने नदी में कूदा व वह खुद डूब गया जबकि दूसरा युवक जो डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया था।

युवक नाम :- हिमांशु छाबड़ा उम्र – 28 पुत्र महेश छाबड़ा।

निवासी :- हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा।

SDRF टीम का विवरण :-  मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, आरक्षी रजत तोमर, अंशुल पाण्डेय, नरेंद्र रावत, रविन्द्र रावत, चालक विनोद डबास।

More Stories

You may have missed