August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

टिहरी – थत्यूड़ ब्लाक मुख्यालय में तीन शौचालय लेकिन गंदगी होने से नहीं हो रहे प्रयोग।

1 min read

टिहरी : विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में जिला पंचायत एवं पर्यटन विभाग  से निर्मित सुलभ शौचालयों की दुर्दशा से आम जनता भारी परेशान है। गंदगी के अंबार लगे होने के कारण खासतौर पर महिलाओं को शौचालय के लिए झाड़ियों का ही सहारा लेना पडता है।
जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड में जिला पंचायत एंव पर्यटन विभाग ने तीन सार्वजनिक शौचालय बनाये लेकिन इनकी हालात बद से बदतर हो चुकी है। सफाई न होने के कारण लाखांे की लागत से निर्मित इन शौचालयो में गंदगी का अंबार लगा है। शौचालयों की साफ सफाई राम भरोसे होने से लोगों में खासी नाराजगी है। व्यापारी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थत्यूड़ बाजार विकासखंड के केंद्र बिंदु में बसा होने के कारण यहां पर प्रति दिन आसपास के क्षेत्र दशजूला ,पालीगाड, छै जुला, व सिलवाड क्षेत्र से सैकड़ों लोगो का आवागमन बना रहता है, बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने कार्य के लिए ब्लाक मुख्यालय में आते हैं। लेकिन शौचालयों में भरी गंदगी से व्यापारियों सहित आम लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि शहर की साफ सफाई सहित शौचालयों की साफ सफाई के लिए प्रति माह हर व्यापारी से सत्तर रुपया लिया जाता है, जबकि जिला पंचायत से भी पैसा भेजा जाता है, इसके उपरांत भी शौचालयो की हालात बद से बदतर बनी हुई है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि व्यापार मंडल व जिला पंचायत की अनदेखी की सजा आम जनता को भुगतनी पड़ रही है, जबकि इनकी रेख देख व्यापार मंडल व जिला पंचायत की है, विकास खंड मुख्यालय होने के कारण शौचालयों में भारी भरकम गंदगी से खासतौर पर महिलाओं को भारी दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है,।निर्मित सुलभ शौचालय में लगे गंदगी के अंबार से महिलाओं को शौच के लिए झाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है। बताते चले कि ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड में जिला पंचायत के द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया गया जहां पर शौचालय तो बनाया गया लेकिन शौचालय की साफ सफाई के लिए कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया। जिससे शौचालय के अंदर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है जिसकी वजह से बाजार क्षेत्र के व्यापारी एवं दूर-दराज से आए ग्रामीणों को शौचालय में गंदगी के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories

You may have missed