July 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

थत्युड मे सेवानिवृत कर्मचारी संघ का गठन अध्यक्ष खेमराज भट्ट व सचिव बचन दास भारती बने।

सुनील सजवाण

थत्युड/टिहरी : जौनपुर विकासखण्ड के मुख्यालय थत्युड मे सेवानिवृत सरकारी कर्मचारीयों ने सामाजिक गतिविधियों सेवानिवृत कर्मचारीयों के हित मे व सेवानिवृत कर्मचारीयों की समस्या के निराकरण के लिए थत्युड मे आयोजित बैठक मे संगठन का गठन किया।
इस संगठन मे संयोजक पद पर चन्द्र सिहं (सेवानिवृत वन विभाग) , अध्यक्ष पद पर खेम राजभटृ (डाक विभाग) , सचिव पद पर बचन दास भारती (शिक्षा विभाग) व कोषाध्यक्ष शांती प्रसाद गौड (वन विभाग) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।


नव निर्वाचित अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने बताया की वह संगठन के माध्यम से सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओ के निराकरण के लिए काम करेंगें जिसमे मुख्य राज्य सरकार द्वारा जारी गोल्डन कार्ड की विसंगती पर संगठन काम करेग।
इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी जनार्धन कोठारी, हर्षमणी नौटियाल, मदन लाल नौटियाल, रतन मणी गौड, महिपाल सिंह पंवार, लोकेन्द्र बधानी, किशोरी लाल बधानी, शुरवीर सिंह आदी लोग मौजुद थे।

You may have missed