August 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

अटैचमेंट कल्चर पर भड़के थे मंत्री, चंद घंटों में ही जारी हो गया आदेश।

देहरादून : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी ने आज दीक्षा भवन, सर्किट हाउस गार्डन में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों कर्मचारियों के अटैचमैंट कल्चर पर मंत्री का पारा सातवें आसमान पर था। मंत्री ने सख्ती से निर्देषित किया था कि विभाग में अधिकारियों/कर्मचारियों के संबद्धीकरण को सबसे पहले समाप्त किया जाए। मंत्री ने कहा था कि हर कोई देहरादून ही रहेगा तो किसानों के बीच काम कैसे होगा?

मंत्री के इस आदेश का अनुपालन करते हुए निदेशक उद्यान, एचएस बवेजा की ओर से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से उद्यान विभाग के अधीन किए गए समस्त कार्मिकों के संब्र्र्र्र्र्र्रद्धीकरण को निरस्त कर दिया गया है। निदेशक के आदेश में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि अपने अधीनस्थ कार्मिकों को पत्र निर्गत होने के प्रथम कार्यदिवस को ही प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना कार्यमुक्त किया जाए। अवहेलना प्रदर्शित होने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाने की बात भी कही गई है।

You may have missed