August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

जिलाधिकारी ने मसूरी माल रोड के कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

मसूरी : जिलाधिकारी ने मालरोड के सौदर्यीकरण के तहत पिक्चर पैलेस से झूलाघर तक किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया व कार्य में बरती जा रही लापरवाही व सुरक्षा के उपाय न करने पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो समय दिया गया है उसके तहत 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।
जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने मसूरी मालरोड के सौदर्यीकरण के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। पहले उन्हें किताबघर आना था लेकिन उन्होंने पिक्चर पैलेस से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल व ठेकेदार को फटकार लगाई। व कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है ऐसे में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए वहीं कहा कि जहां पर रोड अत्यधिक खराब है वहां पर सुरक्षा के उपाय करें या बोर्ड लगाये ताकि कोई दुर्घटना न हो।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि मालरोड का अधिकतर कार्य लगभग पूरा हो चुका है जिसमें गांधी चौक से झूलाघर तक व अपर मालरोड में ब्लेक टॉप किया जा चुका है बीच बीच में कुछ कार्य बाकी है वहीं अब मुख्य कार्य पिक्चर पैलेस से झूलाघर तक किया जा रहा है जिसका निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहाकि तय समय सीमा तो मई माह तक है लेकिन उन्होंने 30 अप्रैल तक की समय सीमा दी गई है और उम्मीद है कि 30 अपै्रल तक मुख्य कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इसमें एक दो दिन आगे पीछे हो सकते हैं। बाकी कार्य भी साथ साथ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोड में जहां पत्थर लगने है उसका कार्य भी साथ साथ किया जाना शुरू कर दिया गया है। वहीं उन्हेांने लोनिवि के सहायक अभियंता को कहा कि लाल पत्थर की गुणवत्ता नहीं है इसे तत्काल हटाया जाय व सफेद वाले पत्थर लगाये जांय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पूरी मालरोड से रोड किनारे रखा गया मलवा तत्काल प्रभाव से हटाया जाय। उन्होंने कहा कि मालरोड व्यस्त रोड होने के कारण कार्य करने में बाधायें आ रही है वहीं वाहनों का भी आवागमन हो रहा है जिस पर पुलिस से कहा गया कि मालरोड पर वाहनों पर अंकुश लगाया जाय। लाइब्रेरी में डंपर दुर्घटना पर उन्होंने कहा कि वह जगह सेफ नहीं थी जिस कारण दुर्घटना हुई है। इस पर लोक निर्माण विभाग को कहा गया है कि जहां भी ऐसी जगह है वहां पर बैरिकेट या बोर्ड लगाये जांय। उन्होंने नायब तहसीलदार को कहा कि वह भी रात में यहीं पर रहें व कार्य की प्रगगि पर नजर रखें।

इस मौके पर जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कश्यप, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नमित रमोला, अधिशासी अभियंता एलसी रमोला, सहायक अभियंता टीएस रावत, विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed