August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

जीवन बीमा मसूरी शाखा ने वरिष्ठ अभिकर्ता नरेद्र साहनी सहित अभिकर्ताओं को किया सम्मानित।

मसूरी : भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी मुख्य शाखा ने वित्तीय वर्ष 2022/23  के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने शीर्ष अभिकर्ताओं नरेंद्र साहनी व अन्य अभिकर्ताओं को शॉल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
वित्तीय वर्ष 2022/23 में भारतीय जीवन बीमा निगम ने अखिल भारतीय स्तर पर अपने प्रीमियम की आय में 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2.32 लाख करोड़ का प्रथम प्रीमियम अर्जित कर जीवन बीमा के क्षेत्र में अपना 62.58 प्रतिशत का मार्केट शेयर प्राप्त कर प्रथम स्थान दर्ज किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि निजी क्षेत्र की बाकी 23 कंपनियों ने मिलकर 37.42 प्रतिशत का मार्केट शेयर प्राप्त किया। इसी क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम की मसूरी शाखा द्वारा अपने वित्तीय वर्ष 2022/23 के निर्धारित लक्ष्य का 110 प्रतिशत नव व्यवसाय पूर्ण किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय देहरादून के मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता ने शाखा को बधाई संदेश भेजा। तथा शाखा के अधिकारी और विक्रय वाहिनी को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक मसूरी समर्थ अग्रवाल ने  विक्रय वाहिनी के शीर्ष अभिकर्ताओं  एक सादे समारोह में सम्मानित किया। जिसमें वरिष्ठ अभिकर्ता नरेंद्र कुमार साहनी को सर्वाधिक प्रथम प्रीमियम जमा करने पर शॉल तथा पुष्प गुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही साथ शाखा के अभिकर्ता गुलाब सिंह को सर्वाधिक नंबर ऑफ पॉलिसी जमा करने के लिए शॉल तथा पुष्प गुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में अभिकर्ता हरीश प्रसाद भट्ट, रजवंत सिंह, अरविंद सिंह, वंदना भट्ट को भी सम्मानित किया गया। शाखा के विकास अधिकारी नवीन कुमार भट्ट और आदिल थपलियाल को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

More Stories

You may have missed