August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग का औचक निरक्षण किया।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कंन्सेण जोशियाड़ा में काश्तकार भगवान सिंह व धन सिंह  के खेत में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर जनपद में उत्पादित धान की उपज का अनुमानित जायजा लिया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंर्तगत दोनों खेतों में 30 वर्ग सर्किल में ग्रीन उपज की क्रॉप कटिंग की गई जिसका 15 दिन बाद वास्तविक उत्पादित उपज का पता लग सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग करने से जहां जनपद में उत्पादित धान  की उपज का अनुमान लगाया जाता है। वहीं फसल की क्षति का भी वास्तविक आंकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सरकार उन्नत किस्म के बीज किसानों को मुहैया करवा रही है। फसल की बुवाई के दौरान उन्नत व हाइब्रिड बीज का प्रयोग किया जाना चाहिए। ताकि फसल की अच्छी पैदावार हो सके।

इस दौरान तहसीलदार प्रेम सिंह रावत, अपरसांख्यिकी अधिकारी रमेश चंद्र, भारद्वाज, राजस्व निरीक्षण रमेश नौटियाल भी मौजूद थे।

More Stories

You may have missed