January 18, 2025

News India Group

Daily News Of India

दुःखद – राज्य आंदोलनकारी पं. अजय उनियाल का आकस्मिक निधन से शोक

मसूरी : समाजसेवी ज्योतिषाचार्य, राज्य आंदोलनकारी व श्री सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अजय उनियाल के आकस्मिक निधन से मसूरी में शोक की लहर छा गई। उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया।

राज्य आंदोलनकारी समाजसेवी ज्योतिषाचार्य व श्री सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी 45 वर्षीय अजय उनियाल पुत्र श्री जगदंबा प्रसाद उनियाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनका इन दिनों हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट में उपचार चल रहा था। उनके निधन का समाचार सुन मसूरी में शोक की लहर छा गयी। उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में कर दिया गया है। पं. अजय उनियाल राज्य आंदोलनकारी रहे हैं तथा शहर की विभिन्न धार्मिक व संस्थाओं से जुडे रहे। तथा शहर के जाने माने ज्योतिष भी थे। वहीं अपनी संस्था के माध्यम से मेधावी छात्रों का सम्मान करने सहित हर वर्ष शहर की खुशहाली व शहर के दिवंगत आत्माओं के लिए सार्वजनिक स्तर पर श्रीमद भागवत कथा भी कराते थे। उनके निधन से मसूरी में शोक की लहर छा गई है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच मसूरी के सचिव पूरण जुयाल, एटक अध्यक्ष व मजदूर नेता आर.पी बडोनी, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र, पुत्री व माता पिता का भरा पूरा परिवार छोड गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *