August 16, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी एमपीजी कालेज में नये प्राचार्य का छात्रसंघ व एबीवीपी ने किया स्वागत।

मसूरी : एमपीजी कॉलेज मसूरी में नए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार का छात्रसंघ पदाधिकारियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने पुष्प भेट कर स्वागत किया व अपेक्षा की कि वह कालेज हित एवं छात्र हितों को ध्यान में रखकर कालेज में शैक्षणिक माहौल बनायेगे।
एमपीजी कालेज में प्राचार्य का पद लंबे समय से रिक्त था जिस पर नगर पालिका ने नये प्राचार्य के लिए प्रयास किए थे। लेकिन इसमें लगातार विलंब होता रहा अब डा. अनिल कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। जिस पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम लाल के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारियों एवं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य का गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं मिष्ठान खिलाया। इस मौके पर अपेक्षा की गई कि वह कालेज में शैक्षणिक माहौल बनायेगें व छात्र हित में कार्य करने के साथ महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा करने व नये विषय खुलवाने का प्रयास करेंगे। स्वागत के दौरान नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम पिंटू, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, विवि प्रतिनिधि मोहन शाही, छात्रसंघ महासचिव रजित रावत, छात्रसंघ सहसचिव शीला जवाडी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अंजली, नगर मंत्री एबीवीपी अमित पंवार, अनिल सिंह अन्नू, वीरेंद्र नेगी, कविता भंडारी, काजल, विकास आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed