July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा की सेवा ही संगठन किचन का हुआ समापन।

मसूरी : भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के द्वारा चलाई जा रही सेवा ही संगठन के तहत कोरोना मरीजों के लिए सुबह के नाश्ते की व्यवस्था हेतु किचन का भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल द्वारा मरीजों की संख्या न होने के कारण समापन कर दिया गया हैै।

मंडल अध्यक्ष पेटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जब कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी तो हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई थी व मरीजों को नाश्ते की परेशानी हो रही थी। जिसको देखते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हॉस्पिटल में प्रतिदिन मरीजों और स्टाफ की नाश्ते की व्यवस्था करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की थी। जिसके बाद महिला मोर्चा मसूरी मंडल को खाना बनाने की सेवा दी गई और युवा मोर्चा को खाने को पहुंचाने की सेवा दी गई। मसूरी मंडल ने बाकी सब व्यवस्था की सेवा की जिसमे सभी ने अपना योगदान दिया और मिलजुलकर इस सेवा कार्य को पूरा एक माह तक चलाया, चाहे बारिश रही हो या ओले पड़ रहे हो कार्यकर्ताओं ने किसी भी दिन मौसम की परवाह नही की और सुबह 8:00 बजे तक हॉस्पिटल में समय से खाना पहुंचाया,भाजपा कार्यकर्ता कोरोना चरम पर होने के बावजूद भी बिना किसी डर के सेवा कार्य में जुटे रहे और निरंतर अपना कार्य करते रहे। इस सेवा कार्य के लिए भाजपा के कार्यकर्ता धर्मपाल सिंह पंवार ने अपना रेस्टोरेंट खाना बनाने हेतु दे दिया।

सेवा कार्य में महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पड़ियार, भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल सिंह राणा, नमिता कुमई, विनीता जोगियाल, जिला महामंत्री अनिता सक्सेना, लीला कंडारी, नीतू मलिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी कपिल मलिक, विजय रमोला, राकेश ठाकुर आदि का विशेष सहयोग रहा।

You may have missed