July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – सोमवार से शुरू होगा ऑफलाइन टीकाकरण।

1 min read

मसूरी : शहरवासियों को कोविड-19 वैक्सिनशन का स्लॉट ऑनलाइन बुक करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों के बाद अब बिना स्लॉट बुक किये वैक्सिनशन की अनुमति मिल गयी है।
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अधिकांश स्थानीय लोग ऑनलाइन स्लॉट बुक नही कर पा रहे थे, जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों को राहत देने हेतु अपने अथक प्रयासों से वैक्सिनशन को ऑफलाइन करवा दिया है। जहां अब बिना स्लॉट बुक करे लोगों को वैक्सीन लगेगी।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि शहर में सोमवार(07/06/2021) से फ्री ऑफलाइन वैक्सिनशन शुरू किया जाएगा। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

You may have missed