August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

अंतर्राष्ट्री रोलर हॉकी रैफरी बंबू की पुण्य तिथि पर किया उन्हें याद।

मसूरी : अंतर्राष्ब्ट्रीय रोलर हॉकी के रैफरी व मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर बंबू की 14वीं पुण्य तिथि पर उनको याद किया गया। इस मौके पर जर्मन से आये फिटनेस ट्रेनर स्टीफन सेफर्ड, मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित राज भवन में नंद किशोर बंबू की 14वीं पुण्य तिथि पर उनके खेलों को दिए योगदान को याद किया गया। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोएिशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने उनके खेल जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि एक छोटे से शहर से उन्होंने अपने खेल जीवन का शुभारंभ किया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई। बंबू एक कुशल खिलाड़ी के साथ ही जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने एक छोटे शहर से उठ कर विश्व स्तर पर मसूरी व देश का नाम रौशन किया। उन्हें भारतीय क्रिक्रेट की गहरी समझ व जानकारी थी जबकि वह रोलर हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय कोच थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी गावस्कर मसूरी आते तो उनके निवास पर जरूर जाते थे। वहीं सिने अभिनेता स्व. टाम आल्टर भी उनके दोस्त व उनकी प्रतिभा के मुरीद थे। इस मौके पर बंबू के भाई व किक्रेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकल चौलेंज के अध्यक्ष रूपचंद गुरूजी ने कहा कि नंद किशोर बंबू ने अपने पूरे जीवन में खेलों को आगे बढाने का कार्य किया व अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी के रैफरी तक का सफर तय किया। यहीं नहीं उन्होेने रोलर स्केटिंग को भी आगे बढाया व उनके नेतृत्व में विश्व के कई देशों में भारत की रोलर हॉकी टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वार्सिलोना ओलंपिक में रोलर हॉकी मैच में रैफरी की भूमिका अदा की। इसके साथ ही उन्हें क्रिकेट की बहुत समझ थी तथा भारतीय क्रिकेट टीम से उनके घनिष्ट संबंध थे यहीं नहीं उस समय के महान क्रिकेटर गावास्कर सहित अनेक क्रिकेटर उनके निवास पर आते थे व क्रिकेट की जानकारी लेते थे। यही नहीं उनके पास सुनील गावस्कर का क्रिकेट कैरियर का पूरा इतिहास संजो कर रखा गया है। इस मौके पर उनके साथ रहे खिलाड़ियों ने उनके साथ बिताये संस्मरण सुनाये वहीं बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद पहली बार हुए राज्य खेलों के आयोजन में उन्होंने बतौर खेल सचिव अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया व 34 खेल करवाये। उसके बाद से आज तक प्रदेश में राज्य खेल नहीं हो पाये।

इस मौके पर मसूरी क्रिक्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन के बिजेंद्र पुंडीर, महासचिव सौरभ सोनकर, साहिल सोनकर, मोहन नेगी, राजकुमार, अर्थव सोनकर, प्रताप कंडारी, छिरिंग डा. इमरान खान, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed