May 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

लॉकडाउन के चलते मजदूरों की परेशानियाँ बढ़ी, सुनने को कोई तैयार नही।

मसूरी : झारखंड व उत्तर प्रदेश से मसूरी ध्याड़ी मजदूरी करने आये मजदूर लॉकडाउन के कारण परेशान हैं उन्होंने कहा कि वह वापस जाना चाहते हैं लेकिन जाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

झारखंड से आये महेश कुमार महतो का कहना है कि वह 22 मार्च को आ गये थे उसके बाद लॉकडाउन लग गया जिसके कारण वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पुलिस की ओर से दो बार राशन मिला उसके बाद कोई राशन नहीं मिला जो पैसा था वह समाप्त हो गया वह वापस जाना चाहते हैं लेकिन जाने का कोई संसाधन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस प्रशासन के पास गये उन्होंने केवल आश्वासन दिया अब वह पास बना कर वापस जाना चाहते हैं लेकिन जाये कैसे उनके पास पैसा नहीं है वह गाड़ी कहां से बुक करवायें। उन्होंने कहा कि आठ दिन से पुलिस के चक्कर काट रहे है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसी तरह से कई मजदूर उत्तर प्रदेश के भी है जो वापस जाना चाहते हैं लेकिन उनकी परेशानी का कोई समाधान नहीं कर रहा है। बताया गया कि ये करीब तीस से अधिक मजदूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *