August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैंपटी क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर बाहरी लोगों के अतिक्रमण का किया विरोध

1 min read

टिहरी/कैंपटी : पर्यटन गांव बंगलों की कांडी में ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें ग्राम वासियों ने केंपटी फॉल में बाहरी लोगों द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर पेड़ों का कटान कर अपने मनमानी से अतिक्रमण किए जाने को लेकर चर्चा की गई, व चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जायेगा।


ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कैम्पटी फॉल क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर बाहरी लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पेड़ों का पातन भी किया जा रहा है। बैठक में चर्चा के बाद सभी ग्रामवासी पर्यटक स्थल केंपटी फॉल पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने के लिए पहुंचे जहां अतिक्रमण रुकवाने पर ग्राम वासियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा। ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत ने कहा कि बाहरी लोगों द्वारा केंपटी फॉल पर ग्राम पंचायत की भूमि पर बड़े-बड़े अतिक्रमण किए जा रहे हैं जिसका ग्राम वासियों ने पूर्ण रूप से विरोध कर अतिक्रमण को रुकवाया। उन्होंने कहा सभी ग्राम वासियों द्वारा उनको अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकारी भूमि पर किसी भी तरीके से अतिक्रमण किया गया तो वह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा अभी ग्राम वासियों द्वारा इस अतिक्रमण को रुकवाया गया है और अगर आगे अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण नहीं करने दिया जायेगा व जरूरत पड़ी तो ग्रामवासी जिला प्रशासन की टीम के साथ खड़े होकर हो रहे अतिक्रमण को हटवायेंगे। इस मौके पर सुरेश रावत, रमेश नौटियाल, अर्जुन पंवार, पवनेश सेमवाल, विजय सिंह रावत, सुनील नौटियाल आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed