July 30, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत का सरोना न्याय पंचायत पहुंचने पर भव्य स्वागत।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर राकेश रावत के सरोना न्याय पंचायत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सरोना न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण व बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर आयोजित स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि सरेाना न्याय पंचायत क्षेत्र हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है तथा मसूरी विधायक एवं मंत्री गणेश जोशी ने इस क्षेत्र के विकास मे अहम योगदान दिया है और दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान व विकास का रथ जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि मसूरी मंडल न्याय पंचायत के आखिरी गांव के कार्यकर्ता को भी साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पहले भी प्राथमिकता पर रखा गया है और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं के प्रति प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, पूर्व मंडल महामंत्री नारायण सिंह राणा, घनश्याम नेगी, अरविंद सुनील चमोली, एमपीजी कॉलेज के महासचिव रंजीत रावत, दीपांशु, राजेश रावत, पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित पवार, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, कनिष्क प्रमुख राजपाल, दयाल जवाडी सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

You may have missed