August 4, 2026

News India Group

Daily News Of India

अपने लोगों को लाभ पहुचांने के लिए किया जा रहा है रैबार कार्यक्रम- किशोर उपाध्याय

देहरादून : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के रैबार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि यह केंवल अपने लोगों को लाभ पहुचांने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 18 साल होने पर मेरे द्वारा उत्तराखंड विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्य निर्माण में प्रदेश के लोगों ने आंदोलन किया, व मसूरी की इसमें बड़ी भूमिका रही। उत्तराखंड विमर्श कार्यक्रम में राज्य के सभी सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं ने भाग लिया केवल भाजपा इसमें शामिल नहीं हुई। जबकि प्रदेश के करीब 600 संगठनों ने इसमें भाग लिया लेकिन किसी ने राज्य के 18 साल को ठीक नहीं बताया। मुख्यमंत्री ने हाल में टिहरी में कार्यक्रम आयोजित किया उसका प्रदेश को क्या लाभ मिला या उसमें कोई उपलब्धि हासिल हुई ऐसा नहीं लगता। यह प्रदेश के कर दाताओं के पैसों का दुरूप्योग कर रहे हैं। दूर दर्शन पर भी कार्यक्रम आया उसमें भी सभी ने राज्य के विकास पर कुछ नहीं कहा। सभी ने एक स्वर से कहा कि प्रदेश में कुछ नहीं हो रहा है। आज हालात यह हैं कि गांव खाली हो रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, पलायन रूक नहीं रहा है प्रदेश में दस लाख बेरोजगार रजिस्टर्ड है। गांव के 60 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं। भाजपा कहती है कि अटल ने बनाया मोदी संवारेंगे लेकिन आज राज्य की स्थित पहले से बदतर हो गई है।

You may have missed