September 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

अध्यक्ष जिला पंचायत ने महाभारत चक्रव्यूह लीला का किया उद्घाटन,चुनावी तैयारी हुई तेज।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विधानसभा चुनाव 2022का बिगुल बज चुका है और नेताओं ने चुनावी तैयारीयों को लेकर कमर कस ली है। जनपद उत्तरकाशी में इस बार यमुनोत्री विधानसभा की सीट हाट सीट मानी जा रही है और अध्यक्ष जिला पंचायत उत्तरकाशी ने यमुनोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं। बिजल्वाण लगातार यमुनोत्री विधानसभा सभा क्षेत्र में लगातार ताबड़तोड़ जनसंपर्क और जनता मिलन कार्यक्रम के साथ विकास की योजनाओं के लिए धन भी आंवटित कर रहे हैं। बिजल्वाण इसी क्रम में चिन्यालीसौड़ विकासखण्ड मथोली वार्ड के ग्राम सभा कौड़ा में पंचायत भवन के विधिवत उद्घघाटन के पश्चात अध्यक्ष जिला पंचायत उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण ग्राम सभा फेड़ी महाभारत चक्रव्यूह लीला के भव्य और दिव्य आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल ग्राम सभा फेड़ी पहुंचे।


ग्राम सभा फेड़ी पहुंचने पर अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का भव्य स्वागत -सत्कार किया गया,
कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के पश्चात अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने महाभारत चक्रव्यूह लीला का विधिवत रिबन काटकर उद्वघाटन किया,कार्यक्रम के दौरान मथोली जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा सहीत दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

You may have missed