August 27, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारी पूरी, समितियों का किया गठन।

1 min read

मसूरी : उप जिलाधिकारी कार्यालय में विंटर कार्निवाल को लेकर होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, नगर पालिका परिषद सभासद, सामाजिक संस्थाओं के साथ उप जिलाधिकारी ने बैठक कर विंटर कार्निवाल को लेकर रूपरेखा तैयार की। साथ ही स्थानीय कलाकारों के अलावा वडाली बंधु नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, मीना राणा, संगीता ढौंडियाल विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण रहेंगे इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताए भी आयोजित की जायेंगी। वहीं मालरोड पर पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल भी लगाई जाएंगे। बैठक में समितियों का गठन किया गया और सबको दायित्व सौंपा गये साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विंटर कार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है और 26 दिसंबर को सर्वे मैदान से झांकियां के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके साथ ही बॉलीवुड के नामचीन कलाकार भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। वडाली बंधुओं को भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे के साथ ही गढ़वाली कवि सम्मेलन का भी आयोजित किया गया है। 3 दिनों तक लगातार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें हाफॅ मैराथन के साथ ही कैरम प्रतियोगिता व कबडडी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस मौके पर एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, मनीषा खरोला, कुलदीप रौंछेला, जगजीत कुकरेजा, विजय लक्ष्मी काला, अनिल गोदियाल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

You may have missed