September 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

देर रात सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची के लिए देवदूत बनी पुलिस।

देहरादून : नेपालीफार्म के पास देर रात लगभग दो बजे गश्त कर रहे चीता पुलिस के जवान संदीप और सोमवीर ने सडक़ किनारे चादर में लिपटे शिशु को देखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो चादर में नवजात बच्ची थी। बच्ची के लावारिस मिलने की सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन मंगवाकर बच्ची को तुंरत अस्पताल पहुंचा दिया। इस तरह समय पर देखभाल मिलने से बच्ची की जान बच गई।

You may have missed