August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

आधार कार्ड बनाने को दर दर भटक रहे लोग, न्याय पंचायत स्तर आधार कार्ड कैंप लगाने की उठी मांग।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी में आधार कार्ड बनाने को लेकर लोगों को भारी परेशानी हो रही है और प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है।
बतादें कि नौगांव विकासखडं के लोग अपने नवजात शिशुओं को पुरोला ले जा रहे हैं और इंटरनेट व्यवस्था ना होने से लोग कभी बैरगं भी लौट रहे हैं,क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र ना होने से लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है जिसमें हजारों ग्रामीणों पर भारी बोझ पड़ रहा है।
भाजपा नेता संजय थपलियाल ने बताया कि वह मामले की गुहार प्रभारी मंत्री गणेश जोशी से लगा चुके हैं और प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा लेकिन अभी तक समस्या का समाधान ना होने से लोगों पर सेकडो़ किमी सफर से लोगों पर भारी बोझ पड़ रहा है। संजय ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताई है।मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह पंवार, प्रविन बहुगुणा, बिरेद्र नौटियाल, विरेद्र पंवार सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग जिला प्रशासन से की है।

More Stories

You may have missed