यमुनोत्री विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी डोभाल के साथ जुड़ रहे यह लोग, क्या BJP और कांग्रेस पर पड़ेगा असर?
1 min readअरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारिख जैसे नजदीक आ रही वैसे नेताओं में गठजोड़ और तोडफोड़ का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड में यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी संजय डोभाल को भारतीय जनता पार्टी व अन्य समाज सेवियों ने अपने समर्थकों के साथ अपना समर्थन दिया,समर्थन देने वालों में,
1-पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष नौटियाल
2-पूर्व सभासद पूर्व मंडल महामंत्री सोहन लाल खंडूरी
3- विष्णु प्रकाश भट्ट कार्यकर्ता bjp
4- देवीराम नौटियाल प्रधनाचार्य
5- राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल
6- जयप्रकाश भट्ट।
सूत्रों के अनुसार देर रात तक भाजपा एवं कांग्रेस के कई अन्य लोग संजय डोभाल को अपना समर्थन देंगे। यमुनोत्री विधानसभा में संजय डोभाल के चुनाव प्रचार ने सभी प्रत्याशियों की नींद उडा रखी है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं का समर्थन संजय डोभाल को प्रमुख रुप से मिल रहा है। संजय डोभाल ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और इस चुनाव में मुझे अपना समर्थन देकर भ्रष्टाचार को जड से मिटाने का संकल्प लेगी । राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त होने से निर्दलीय व साफ छवि के प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर जनता ने इशारा साफ कर दिया है । इस अवसर पर संजय डोभाल ने कहा कि इस अपार जन-समर्थन को जीत का आशीर्वाद के रुप ले रहा हूं और जीतकर जनता के बीच में रहकर जनता के हित के विकास कार्य को अमली जामा पहनाने का काम किया जाऐगा।
यमुनोत्री विधानसभा में अब मुकाबला दिलचस्प हो रहा है और राष्ट्रीय पार्टीयां निर्दलीय डोभाल से परेशान हैं और ऐसे में राष्टीय पार्टीयों की साक भी दाव पर है? अब देखना यह होगा कि अंतिम समय तक जीत के आंकड़े को कौन छुं पाता है यह जरूर देखा जायेगा।