August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

भ्रष्टाचार मामले में हुआ मुकदमा दर्ज, आरोप 10लाख की राशी का हुआ गबन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद के प्रखडं मोरी के सांवणी गांव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 16लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खंड विकास के द्वारा की गयी।
बतादें कि मोरी विकासखडं के सांवणी सटूणी गांव के लोगो ने मनरेगा के अंतर्गत निर्माण योजनाओं और सामुदायिक भवन निर्माण अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि दक्षिण भारत के राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने सांवणी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10लाख की धनराशी दी थी। लेकिन दस लाख की स्वीकृत धनराशी में भवन निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने एक जांच टीम गठित की जिसने पाया कि धरातल पर कोई ऐसा निर्माण कार्य हुआ ही नहीं। अब गबन के मामले में इस भ्रष्टाचार से जुडे़ 16लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।

More Stories

You may have missed