August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस नेता संजय डोभाल की अनदेखी पर लोगों में अक्रोश, कांग्रेस को होगा नुकसान।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर यमुनोत्री विधानसभा से अच्छी खबर नहीं है ,यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस नेता संजय डोभाल के टिकट कटने से डोभाल समर्थक खासे नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, आरोप यह है कि कांग्रेस ने पैराशूट प्रत्याशी को जमीन में उतारकर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है जिससे लोगों में खासी नाराजगी है, बतादें कि कांग्रेस नेता संजय डोभाल पिछले पांच सालों से कांग्रेस के बैनर तले तैयारी कर रहे थे और लोगों से सीधा संवाध कर रहे थे। कांग्रेस से अंतिम दौर में टिकट कटने मायुसी होना वाजिव है लेकिन डोभाल ने अपने शुभचिंतकों को फेसबुक पर एक पोस्ट के तहत बताया कि आप कदापी निराश ना हों असली टिकट अभी जनता के हाथ में है।
यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस को बडा़ नुकसान झेलना पड़ सकता है और कांग्रेस जिला कमेटी तो पहले ही अपना विरोध जता चुकी थी। अब देखना यह होगा कि आखिर संजय डोभाल समर्थकों का एक बडा़ धडा़ क्या फैसला लेता है यह देखना जरूर होगा।

More Stories

You may have missed