May 31, 2026

News India Group

Daily News Of India

उत्तराखंड में कांग्रेस ने किया प्रत्याशीयों का ऐलान, गंगोत्री से सजवाण, यमुनोत्री से बिजल्वाण और पुरोला से मालचंद को उतारा मैदान में।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में कांग्रेस ने कल देर रात अपने 53उमीद्वारों के नामों की घोषणा कर दी है, जनपद उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पहले ही तय थे और यमुनोत्री हाट सीट से संजय डोभाल का टिकट काटकर दीपक बिजल्वाण को दिया गया और पुरोला की सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक मालचंद को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया।
टिकट बंटवारे को लेकर सबसे अधिक मायुशी यमुनोत्री विधानसभा में संजय डोभाल के समर्थकों में देखी जा रही है, संजय डोभाल पूर्व के 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं और आजतक हो कांग्रेस को यमुनोत्री में जिंदा रखे हैं ऐसे आरोप अब पार्टी पर लग रहे हैं। संजय डोभाल के यमुनोत्री से टिकट कटने से कांग्रेस को बडा़ नुकसान झेलना पड़ सकता है।
जनपद की पुरोला और गंगोत्री सीट से ऐसा अभी कोई विरोध सामने खुलकर तो आया नहीं लेकिन आगे कि स्थिति क्या रहती है इस सियासी समीकरण पर हमारी नजरें अभी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed