July 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – राष्ट्रीय पोषण दिवस पर भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

मसूरी : नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबंर 13 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र दूधली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय पोषण के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


दूधली में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री रोशनी वर्मा ने महिलाओं को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं व बच्चा होने के छह माह तक स्वस्थ्य रहने के लिए पोषण आहार दिया जाता है, वहीं छह साल से कम उम्र के बच्चों व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अल्पाहार दिया जाता है। उन्होंने इस मौके पर किशोरी बालिकाओं के लिए भी पोषण संबंधी जानकारी दी।

इस मौके पर सहयोगी आशा कार्यकत्री सुनीताा, संगीता, रीना, आंगनवाड़ी सहायिका सीमा एवं क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं, बच्चे व किशोरियां आदि मौजूद रही।

You may have missed