August 19, 2026

News India Group

Daily News Of India

छावनी परिषद में महिला स्वच्छता कर्मियों को सीनेट्री नेपकिन वितरित किए।

मसूरी : भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने छावनी परिषद लंढौर में महिला स्वच्छता कर्मियों को सीनेट्री नेपकिन वितरित किए इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

लंढौर छावनी परिषद प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने छावनी की महिला स्वच्छता कर्मियों को सीनेट्री नेपकिन वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं उन्होंने कोरोना संक्रमण के समय उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक राठैर ने नेहा जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि उन्होंने महिलाओं को जो जानकारी दी वह उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने इस मौके पर छावनी की महिला सभासदों का भी विशेष आभार व्यक्त किया जिनके माध्यम से यह कार्य सफल हो सका। इस मौके पर सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, पूर्व सभासद कमल शर्मा सहित महिला स्वच्छता कर्मी मौजूद रही।

More Stories

You may have missed