मसूरी – झूलाघर पर लगा झूला, पालिका ने पुलिस की मदद से उखड़वाया।
मसूरी : झूलाघर पर रात को अवैध रूप से झूला लगाये जाने के बाद नगर पालिका ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की व पुलिस की मौजूदगी में झूला हटवा दिया। जबकि झूला स्वामी का कहना है कि उनका पहले भी यहां पर झूला था व पालिकाध्यक्ष के बात करने के बाद झूला लगाया गया जबकि पालिका ने इसका खंडन किया।
मालूम हो कि झूलाघर के सौंदर्यीकरण के तहत गत छह साल पहले यहां की दुकानों व झूले को पालिका ने हटवा दिया था व एमडीडीए के माध्यम से यहंा का सौंदर्यीकरण किया गया। जिसके बाद यहां पर जिन लोगों की दुकानें थी पालिका ने उनको दे दी। लेकिन झूले वाले को झूला नहीं लगाने दिया। अब झूला संचालक नवीन रस्तोगी ने एक दिन पूर्व वहां पर छह लाख की लागत से झूला लगा दिया। जब इसका पता नगर पालिका को लगा तो पालिका ने झूला हटवाने के लिए अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा व झूला हटवाने लगे तो झूला संचालक की पत्नी झूले पर चढ़ गई व कहा कि झूला नहीं हटने देगी जिसपर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा व उसके बाद झूला हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। इसके बाद व्यापार संध अध्यक्ष रजत अग्रवाल और सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी भी मौके पर पहुंचे व झूला हटाने के विरोध में मेघ सिंह कंडारी झूले पर चढ गये वहीं एक बार फिर झूला स्वामी की पत्नी भी झूले पर चढ गयी जिस पर पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर झूले से नीचे उतारा लेकिन वह फिर झूले के नीचे जमीन पर बैठ गये फिर पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा कर वहां से हटाया व झूला हटाने की कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद झूला संचालक नवीन रस्तोगी ने कहा कि यहां पर पूर्व में उनका झूला लगा था जिसकी नगर पालिका से 99 साल ही लीज है व झूला संचालन का लाइसेंस भी है। उन्होंने यह भी कहा कि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ बात करने के बाद ही उन्होंने झूला लगाया। उन्होंने कहा कि 2016 में झूलाघर का सौंदर्यीकरण का कार्य इसी शर्त पर शुरू हुआ था कि सौंदर्यीकरण के बाद सभी को दुकानें दी जायेंगी व झूला भी लगाया जायेगा। लेकिन सात साल बीतने पर भी झूला नहीं लगा। जब पालिकाध्यक्ष से बात की तो उसके बाद ही झूला लगाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि झूले के लिए एक पक्षीय डिग्री मिली हुई है कि झूला यहां से हट नहीं सकता लेकिन पालिका ने झूला हटाने की कार्रवाई की गई उसके खिलाफ आगे कोर्ट जायेंगे व पालिका व पालिका के अधिकारियों के खिलाफ कंटम ऑफ कोर्ट का मुकदमा किया जायेगा। वहीं नगर पालिका ईओ राजेश नैथानी का कहना है कि गत रात्रि को किसी ने अवैध तरीके से झूला लगा दिया। जिस पर पालिका ने एसडीएम व पुलिस से संपर्क किया व झूला हटाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कागज दिखा रहा है वह कोई राम गोपाल नाम का आदमी था जिन्हें स्टे दिया गया था लेकिन वर्तमान में जिसने झूला लगाया वह कोई और है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पालिका ने झूलाघर पर अत्याधुनिक झूला लगाने का टेंडर कर रखा है जिस पर शीघ्र यहां पर झूला लगाया जायेगा। इस मौके पर पालिका के पर्यटनप्रभारी महावीर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Great post. I was checking constantly this blog and I am impressed! Very helpful info particularly the last part 🙂 I care for such info a lot. I was looking for this certain info for a very long time. Thank you and good luck.