June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – धूम धाम से मनाया गया होली का पर्व।

मसूरी : पहाडों की रानी मसूरी मे होली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी वहीं मसूरी पहुंचे देश विदेश के पर्यटकों ने भी जमकर होली मनाई व एक दूसरे को गुलाल लगाया।


पर्यटन नगरी में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इन दिनों मसूरी में होली का सीजन अपने चरम पर है और बडी संख्या में पर्यटक होली मनाने मसूरी आये है जिन्होंने अपने होटलों में होली मनायी। वहीं शहर वासियों ने सुबह से ही एक दूसरे को गुलाल लगाना शुरू कर दिया था वही विदेशियों ने भी जमकर होली खेली। इस मौके पर मुहल्लों में महिलाओं, युवाओं, व कई टोलियों ने जमकर होली खेली व जमकर ढोल व म्युजिक सिस्टम पर नृत्य किया। होली के पर्व पर विधायक गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल सहित राजनैतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।

You may have missed