June 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – भाजपा ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने कुलडी स्थित एक होटल के प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाये व संगीत पर जमकर नृत्य किया।
भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने होली मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। व कहा कि यह होली सभी के परिवार में खुशहाली लेकर आये। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के जमकर गुलाल लगाया व बधाई दी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, जशोदा शर्मा, सतीश ढौडियाल, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, धनेंद्र पुंडीर, मुकेश धनाई, अनिल गोदियाल, रमेश खंडूरी, विजय रमोला, विजय बुटोला, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुडीर, राधा आनंद, नीति शर्मा, कमला थपलियाल, मनोज खरोला, राकेश ठाकुर, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed