July 24, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर की जयंती पर किया याद।

मसूरी : लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक की 166वीं जयंती पर तिलक लाइब्रेरी मसूरी में उनकी प्रतिमा पर मालयार्पण किया गया व उनके देश को दिए योगदान को याद किया गया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम के महान कंा्रतिकारी चंद्र शेखर आजाद को भी जन्म दिवस पर याद किया गया व उनके योगदान को सराहा गया।


तिलक मैमोरियल लाइब्रेरी में आयोजित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहाकि तिलक ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त करने के लिए कां्रति का मार्ग दिखाया। वहीं चंद्रशेखर आजाद के आजादी में दिए गये योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे व कहा कि उन्होंने अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए विवश किया। इस मौके पर आहवान किया गया कि लोकमान्य तिलक व चंद्र शेखर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढाया जा सकता है। कार्यक्रम में उनकेे जीवन के आदर्श प्रसंगों व संस्मरणों को सुनाया गया। इस मौके पर तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी के सचिव राकेश अग्रवाल, सोहम हिमालयन सेंटर के संस्थापक समीर शुक्ला, उपाध्यक्ष आलोक मेहरोत्रा, सतीश ढौडियाल, डा. हरिमोहन गोयल, बिद्रा व आशा आदि मौजूद रहे।

You may have missed