July 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – पुलिस ने हुडदंग मचाने वाले छह पर्यटकों को हवालात में किया बंद।

मसूरी : पुलिस ने गांधी चौक पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले चार पर्यटकों को पकड़ कर थाने लाये व हवालात में बंद कर दिया वहीं उनका वाहन सीज कर दिया है। उपनिरीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि रात को जब वह सरकारी वाहन से पुलिस कर्मी प्रदीप गिरी, हरीश नेगी के साथ गश्त कर रहे थे तो कुछ पर्यटक शराब के नशे में गांधी जी की प्रतिमा के पास हुड़दंग कर रहे थे व एक शराब पीकर वाहन चला रहा था। पुलिस ने चारों को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया जिसमें स्वास्तिक शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी यमुना नगर हरियाणा, अभिषेक सैनी पुत्र जयपाल सैनी 19 वर्ष, निवासी यमुना नगर, सुरेश पुत्र मुकेश उम्र्र 18 वर्ष निवासी, सुनील पुत्र साधूराम निवासी शाहपुर जिंद हरियाणा है। पुलिस ने उनका चालान काट कर मेडिकल करवाया व उन्हें हवालात में बंद कर दिया। वहीं उनका वाहन एचआर 51एएस 4426 को सीज कर दिया है।

You may have missed