July 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – जल दिवस पर नगर पालिका व कीन ने चलाया सफाई अभियान।

मसूरी : विश्व जल दिवस पर नगर पालिका परिषद एवं कीन संस्था के सहयोग से नालापानी रोड से जेपी बैंड तक सफाई अभियान चलाया गया।  जिसमें करीब सौ किलो कूड़ा एकत्र किया गया।


नगर पालिका एवं कीन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नालापानी से लेकर जेपी बैंड तक विश्व जल दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पालिका व कीन संस्था के सदस्यों ने रोड के किनारे व खाई में फेंके गये कूड़े व प्लास्टिक कूड़े को एकत्र किया। स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के क्षेत्रीय सभासद सुरेश थपलियाल ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर कीन संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार, सुपर वाइजर विक्रम, अजीत, शुभम, पूनम व स्वेता सहित मदन कृपाल आदि ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। इस मौके पर करीब एक सौ किलो कूड़ा एकत्र किया गया।

You may have missed