May 14, 2024

News India Group

Daily News Of India

भाजपा मसूरी मंडल ने मुख्यमंत्री धामी के लिए की पूर्जा अर्चना।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकार चलाने के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की व प्रदेश सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ जनभावना के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रार्थना की।


भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता श्री राधाकृष्ण मंदिर गये जहां पर मंदिर के पुजारी परशुराम भटट ने प्रदेश में बनने वाली नई सरकार के मुख्यमंत्री व सरकार के सफलता पूर्वक चलने व जनभावनाओं के अनुसार कार्य करने के लिए प्रार्थना कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रदेश में जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी पर विश्वास व्यक्त किया है। दूसरी पारी में सरकार जन हित व प्रदेश के विकास के लिए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करे व प्रदेश को देश का सबसे अच्छी सरकार दे इसके लिए प्रार्थना करने के लिए पूजा अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से भाजपा पर विश्वास किया है उस पर सरकार खरी उतरे व हर वर्ग का विकास हो प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढे ऐसी उम्मीद है व सरकार उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाये इसकी कामना की गई। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, धर्मपाल पंवार, राकेश ठाकुर, सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *