June 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – गुरुपूर्णिमा उत्सव पर अन्नपूर्णा मंदिर और आर्यम गौशाला का शुभारम्भ, 23 लोगों को दीक्षा 7 को गुरूमंत्र व 28 को शक्तिपात, 700 पौधे रौंपे।

मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन भारत के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम में ऋषि वेदव्यास जन्मोत्सव एवं गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर आर्यम समुदाय में 23 लोग नवदीक्षित हुए। पूर्वदीक्षित 7 को गुरूमंत्र एवम् 28 को ब्रह्म ऊर्जा शक्तिपात का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पुष्पअर्चन और दिव्य देव यज्ञ से पर्वतीय अंचल गुंजायमान हो उठा।


ट्रस्ट के संस्थापक और शक्ति संधान पीठ के प्रमुख परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के दिशा निर्देशन और सानिध्य में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुए। देश विदेश से लगभग 300 आर्यम संयोगियों ने उत्सव में भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं को गुरुश्रेष्ठ आर्यम जी ने हिंदुत्व की गौरव गरिमा के विषय में महत्त्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। समारोह की विशेषता यह थी कि इसमें हिंद,ू मुस्लिमए सिख,  जैन, बौद्ध, ईसाई धर्म से सम्बंधित लोग उपस्थित थे। आर्यम महाराज ने बताया कि गुरुपूर्णिमा का हमारे जीवन में क्या महत्व है। उन्होंने हिंदू धर्म में प्रतिष्ठित गुरूपरंपरा के योगदान और विशेषताओं की भी चर्चा की। ऋषि वेदव्यास के विषय में उन्होंने स्पष्ट किया कि सभ्य विश्व को महाभारतए श्री मद्भागवतए 18 पुराण ए ब्रह्मसूत्र मीमांसाए और वेदांत दर्शन के लिए वेदव्यास को सदा सर्वदा स्मरण किया जाएगा। आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सकल विश्व के कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कमल पुष्पों से पूजा की गई। आश्रम में प्रतीक्षित आर्यम गौशाला का भी शुभारम्भ किया गया। पहली सदस्य के रूप में एक गाय जो निराश्रित थी उसे आश्रय दिया गया। उसका नामकरण नंदिनी किया गया। आश्रम की ओर से इस वर्ष 3000 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प रखा गया है। इस क्रम में 300 पौधे आश्रम परिसर में लगाये जा चुके हैं। 700 पौधे इस सप्ताह और शेष दो हज़ार पौधे अगले दो माह में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आज मेरा पौधा मेरा जीवन  अभियान के तहत आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं ने पौधों को लेकर एक लघु यात्रा भी निकाली। आयोजन को सफल बनाने में माँ यामिनी श्री कल्याणी, श्री शालिनी श्री शिवम्  अश्विनी रवि शर्माए प्रीतेश प्रविंद्र सुनील देवेंद्र वरुण नवीन कुमारए रश्मि आरुषि आदि का विशेष सहयोग रहा।

You may have missed