June 25, 2026

News India Group

Daily News Of India

65गांव के आरध्यदेव रूद्रेश्वर महादेव ने गृभाग्रह से निकलकर श्रदालुओं को दिये दर्शन,डांडा देवराणा मेला राजकीय मेला घोषित हो।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : रंवाई घाटी में आज से धार्मिक मेलों का आगाज हो गया है, आज तियां थान से भारी बारिश में 65गांव के आरध्यदेव महाराज रूद्रेश्वर अपने गृभाग्रह से बहार निकलकर हजारों श्रद्वालुओं को दर्शन दिये हैं। तियां थान में पहले पुजा अर्चना हुई उसके बाद महाराज रूद्ररूप में बहार निकलकर अपने भक्तों को दर्शन दिये। 65गांव मंदिर समिति अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने बताया कि आज तियां थान में प्रथम मुल में शुभलग्न के साथ रूद्रेश्वर महाराज का प्रकाश्य हुआ है और लोगों ने सुख समृद्वी की कामना की। रूद्रेश्वर महाराज पासवा शंकित थपलियाल ने महाराज के दर्शन शुभलग्न के साथ करवाये वहीं देवता माली शंकित ने बताया कि आज रूद्रेश्वर महाराज गृभाग्रह से बहार आगये हैं और कल 14जुलाई को डांडा देवराणा का पौराणिक मेला होगा जहां हजारों लोग दर्शन करेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता विपिन थपलियाल और धनीराम टौनी ने देवराणा मंदिर को पर्यटन से जोड़ने की मांग उठाई है और मुख्यमंत्री से मांग की है कि देवराणा मंदिर को पर्यटन से जोडा़ जाये और राजकीय मेला घोषित हो।

You may have missed