July 6, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – व्यापार संघ दशहरा मेले में लोगों ने रावण दहन के साथ लजीज व्यंजनों व खेलों का लिया आनंद।

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पहली बार कुलड़ी पार्किंग में दशहरा मेले का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जाकर मेले का आनंद लिया व रात को रावण दहन का आनंद लिया।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कुलडी पार्किंग में पहली बार दशहरा मेलेे का आयोजन किया जिसमें विभिन्न आकर्षक व मनोरंजक खेलों के साथ ही विभिन्न प्रकार के खाने पीने के स्टाल लगाये गये थे। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया व मेले में लगाये गये स्टालों पर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया व मनोरंक खेलो का भी आनंद लिया। इस मौके पर लक्की ड्रा भी निकाला गया।

वहीं रात को रावण, कुभंकरण व मेघनाथ का दहन भी किया गया। मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि पहली बार व्यापार संघ के तत्वाधान में मेले का आयोजन किया गया जिसमें आतिशबाजी, डीजे संगीत, डांडिया नृत्य, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता सहित खाने पीने व मनोरंजक खेलों के स्टाल लगाये गये जिनका मेले में आये लोगों ने पूरा आनंद लिया। इस मौके पर व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सलीम अहमद, राजकुमार, व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed