September 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – बाल्मीकि मंदिर प्रांगण में छबील लगा जनता को शर्बत किया वितरित।

मसूरी : एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस एवं भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित बाल्मीकि मंदिर प्रांगण में ठंडाई की सेवा छबील लगा कर की गई।


लाइब्रेरी अकादमी मार्ग स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर प्रांगण मे वीरेश विकल जी महाराज को याद किया गया व उनकी याद में छबील लगाई गई। इस मौके पर एमपीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस ने बताया कि  भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वाधान में भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के प्रथम आदि गुरू वीरेश विकल जी महाराज को श्रद्धांजलि देनेे के बाद मंदिर प्रांगण मे छबील लगा कर मीठा सर्बत वितरित किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने मीठा शरबत पिया। उन्होंने बताया कि वीरेश विकल जी महाराज ने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया था व 26 अप्रैल 2022  को उनका श्रद्धा पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर भावाधस यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण भागवानी, महानगर अध्यक्ष सुभम सौदे, शिवम पंवार, महानगर उपाध्यक्ष आकाश, सचिन, विशाल, विजय, विपिन, सुमित, मुकेश , बुलबुल, संगीता, कल्पना, विकास आदि मौजूद रहे।

You may have missed