June 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – ICSE परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों में खुशी की लहर।

मसूरी : आईसीएसई परीक्षा में सेंट जार्ज कॉलेज के छात्र अक्षय अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया वहीं अस्तित्व पंवार व राजवीर सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, व मेहुल गर्ग ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

आईसीएसई परीक्षा परिणाम आने से सेंटजार्ज कालेज में परीक्षा देने वाले छात्रों में खुशी की लहर छा गई। कालेज का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा जबकि कि आईसीएसई में 15 छात्रों ने 95 प्रतिशत व उससे अधिक अंक 47 छात्रों ने 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक अर्जित किए। वहीं मसूरी पब्लिक स्कूल में आईसीएसई का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा जिसमें साईंस वर्ग में विशाखा उनियाल ने विद्यालय में 92.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टाॅप किया वहीं कामर्स वर्ग में आजमी परवीन ने 84.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गुरू नानक फिफत सेंटेनरी स्कूल के गुनराज सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, आदित्य ध्यानी ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व हरमन कौर ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मसूरी इंटर नेशनल स्कूल में दिवना मलिक ने 98.4, अर्शिया प्रिया ने 98, श्रीजी अग्रवाल ने 93.8, गुरूमेहक कौर 93.2, अनन्या केशरी 93.2, नताशा अग्रवाल ने 92.4, महिमा नंदी ने 92.4, दीक्षा शर्मा ने 91.4, श्रेया जायसवाल 90.8, रोहानी अरोड़ा 90.4 अंक प्राप्त किए।

You may have missed