मसूरी – भगवान शंकर आश्रम में दिव्य पुष्प अर्चन के साथ महादेव का चार प्रहर अनुष्ठान प्रारम्भ।
मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम मसूरी में शिवरात्रि महोत्सव धूम धाम से प्रारम्भ हुआ। श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी को आर्द्रा नक्षत्र में अभिजीत मुहूर्त के अंतर्गत विशेष कमल पुष्पों से भगवान महादेव की स्तुति की गई व अनुष्ठान बुधवार ब्रह्ममुहूर्त में पूर्ण होगा।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं शक्ति संधान पीठ के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के सानिध्य और दिशा निर्देश में शिव सहस्रनाम का पाठ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रुद्रीपाठ भी किया गया। संकल्प अभियोजना में हिन्दुत्व के उत्थान और सत्य सनातन वैदिक परम्पराओं की प्रतिष्ठा की कामना की गई। उन्होंने कहा कि आज समग्र विश्व का कल्याण सिर्फ़ और सिर्फ़ भगवान शिव की शरण में जाकर ही सम्भव है। इस अवसर पर माँ यामिनी श्री, कल्याणी श्री, शालिनी श्री, प्रीतेश, प्रविंद्र, अभिमन्यु, अर्चना, राहुल अरोरा, उपासना श्री, कपिल, शिवम् आर्य आदि उपस्थित रहे।