July 10, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक पर किया मिष्ठान वितरित।

मसूरी : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक पर राज्य स्थापना दिवस पर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी व कहा कि राज्य बनने के बाद निरंतर राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खुद अपने हाथों से पर्यटकों व अन्य को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मिष्ठान वितरित किया। पर्यटकों ने मंत्री गणेश जोशी को भी मिठाई खिलाई व उनके साथ चित्र भी खिंचवाये। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अमित भटट, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, सपना शर्मा, अभिलाष, कुणाल, मुकेश धनाई आदि भी मौजूद रहे।

You may have missed