August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी भाजपा मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश के हित में किए गये कार्याें को याद किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि डा. बनर्जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए कभी समझौता नहीं किया।
तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का लगाया पौधा आज विश्व की सबसे बडे़ राजनैतिक दल के रूप में स्थापित हो गया है। उन्होंने हमेशा देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया व देश की आजादी के बाद कश्मीर समस्या को लेकर मुखर होकर आंदोलन किया व कहा कि एक देश में एक विधान, एक निशान व एक कानून होना चाहिए। उन्होंने सबसे कम उम्र में अपनी कुशाग्र बुद्धि के बल पर कलकत्ता विश्ववि़द्यालय के कुलपति बने। वहीं देश की आजादी के बाद पहली संसद में सदस्य चुने गये व केंद्रीय मंत्री बने लेकिन अपने सिद्धातों से नहीं डिगे व मंत्रिपरिषद से स्तीफा दे दिया। उन्होंने जनसंघ का गठन किया व पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने आहवान किया कि डा. मुखर्जी के बताये मार्ग पर चलें। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी ने कभी सिद्धातों से समझौता नहीं किया। वह धारा 370 के खिलाफ थे तथा उन्होंने एक देश एक निशान व एक संविधान के तहत कश्मीर में आंदोलन किया व वहीं पर उनकी मृत्यु हुई। उन्हांेने बताया कि डा. मुखर्जी संविधान सभा के सदस्य भी रहे व भारत के संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। ऐसे महान युग पुरूष के जन्म दिन पर उनके संकल्पों को साकार करने के लिए सभी को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, राजश्री रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, रमेश जायसवाल, आशुतोष कोठारी, रमेश खंडूरी, सोभन सिंह मेहरा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed